जम्मू। आम आदमी पार्टी ने नई आबकारी नीति, बिजली बिलों को लेकर जम्मू प्रेस क्लब के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के प्रति रोष जताया। जम्मू-पुंछ लोकसभा क्षेत्र के अध्यक्ष अमित कपूर ने कहा कि 2014 में भाजपा विकास और रोजगार के नाम पर सत्ता में आई थी, लेकिन जम्मू-कश्मीर को रोजगार नहीं दे पाई।
उन्होंने कहा कि युवा रोजगार के लिए सड़क पर उतर रहे हैं। सरकार की गलत नीतियों के कारण आम आदमी का धंधा पहले ही बर्बाद हो चुका है। अब यह सरकार चाहती है कि जो थोड़ा सा पैसा कमाता है, वह शराब के ठेके पर जाकर उसे उड़ा दे। बिजली के निजीकरण का विरोध करते हुए अमित कपूर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में कई बिजली परियोजनाओं से बिजली पैदा होती है। यहां से बाहर अरबों रुपये की बिजली बिकती है, लेकिन यहां के लोगों को मुफ्त बिजली नहीं दी जाती है।