जम्मू। कोला की बकाया किस्तें, छठे वेतन आयोग और डीए का भुगतान समेत अन्य मांगों को लेकर शनिवार को आल जेएंडके आरटीसी वालंटियर रिटायर्ड इंप्लाइज एसोसिएशन ने प्रदर्शन किया। इस दौरान वीआरएस लेने वाले कारपोरेशन के कर्मचारियों ने सरकार पर अपने वादाखिलाफी का आरोप लगाया है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष देव राज बाली ने कहा कि सरकार हमारी मांगें पूरी करें नहीं तो हम उग्र प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान देवराज बाली ने कहा कि आरटीसी प्रबंधन उनका कोला की बकायदा किस्तों के बिल नहीं बना रहा। प्रदेश प्रशासन ने इस साल दो जून को स्पष्ट निर्देश दिया था कि वीआरएस कर्मचारियों के बिल बनाकर उनका भुगतान किया जाए, लेकिन आरटीसी प्रबंधन छठे वेतन आयोग के तहत बकाया बिलों व डीए के बिल नहीं बना रहा, जिससे उनका भुगतान रुका हुआ है।