फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूषित पानी की आपूर्ति पर भड़के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर के जानीपुर क्षेत्र में तीन दिन से गंदे पानी की आपूर्ति होने पर लोगों के सब्र का बांध टूट गया है। उन्होंने बुधवार को जम्मू वेस्ट असेंवली मूवमेंट के प्रधान सुनील डिंपल के नेतृत्व में नगर निगम और जलशक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि तीन दिन से दूषित पानी पीने के लिए मजबूर हैं। पानी में कूड़े और गंदगी के अंश दिखाई देते हैं। सप्लाई लाइन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिसे ठीक करवाना जरूरी है। साथ ही कई जगहों पर सीवरेज बनाया जा रहा है, जिस कारण लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई है। इस लीकेज की वजह से दूषित पानी ही आपूर्ति हो रही है, जिसे ठीक किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें