जम्मू। श्रीनगर में सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल और एक शिक्षक की हत्या पर पैंथर्स पार्टी ने जम्मू में प्रदर्शन कर विरोध जताया। इस दौरान केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की गई। पार्टी के अध्यक्ष हर्ष देव सिंह ने कहा कि सरकार की नाकामी के कारण ऐसा हो रहा है। अब स्कूलों में पढ़ाई करवाने वाले अध्यापक भी सुरक्षित नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को इस्तीफा देना चाहिए। आतंकवादियों द्वारा कायरतापूर्ण सात निर्दोष नागरिकों की हत्या कर दी गई। घाटी में ओजीडब्ल्यू आतंकवादी संगठनों को रसद और सूचना प्रदान करने में भी सक्रिय हो गए हैं। हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं, क्योंकि भाजपा सरकार घाटी में बिगड़ते हालात पर लगाम लगाने में नाकाम रही है।