फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि बिल लागू करने पर फूटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। किसान विकास फ्रंट ने किसान विरोधी फैसले के खिलाफ कर्ण बाग में प्रदर्शन कर रोष जताया। इस मौके पर फ्रंट के सदस्यों ने कहा कि बिल किसान विरोधी है, जिससे नुकसान ही होगा। बिल को जल्द वापस लिया जाए अन्यथा उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

यह बिल जल्दबाजी में लागू किया गया है, जिसमें किसानों की राय नहीं ली गई है। प्रेस सचिव रंजीत सिंह ने कहा कि बिल लागू होने से किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। केंद्र सरकार ने किसानों के हित के बारे में नहीं सोचा है। बिल लागू कर किसानों की आर्थिक रूप से कमजोर करने की कोशिश की गई है। इस मौके पर हिम्मत सिंह, लेख राज खजूरिया, कुलवंत सिंह, मोहम्मद शरिफ सरताज, दीदार सिंह, रूप चंद व द्वारिका नाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें