फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की मौत पर गुस्साए परिजनों ने सड़क पर शव रख मांगा इंसाफ

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बिक्रम चौक में पांच अक्तूबर को ट्रक की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार युवक ने बुधवार को जीएमसी जम्मू में दम तोड़ दिया। पुलिस की ओर से 21 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार नहीं किया गया है। इससे गुस्साए परिजनों ने वीरवार को वाल्मीकि चौक में बेटे का शव रखकर प्रदर्शन किया। इस दौरान चौक में वाहनों की आवाजाही रुक गई और जाम लग गया।
विज्ञापन

पांच अक्तूबर को बिक्रम चौक में ट्रक और बाइक की टक्कर हुई थी। हादसे में बाइक सवार अरुण प्रकाश निवासी वाल्मीकि चौक घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए पंजाब ले जाया गया, यहां से उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया था। बुधवार को उसकी मौत हो गई, डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। उधर, हादसे के 21 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस फरार ट्रक चालक को पकड़ नहीं पाई है।
प्रदर्शन के दौरान मृतक की पत्नी शिल्पा ने आरोप लगाया कि पुलिस ने कार्रवाई सही तरीके से नहीं की है। इतने दिन बाद भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हो पाया है। उसका पति नगर निगम में सफाई कर्मचारी तैनात था। उसकी मौत के बाद परिवार का पालन-पोषण कौन करेगा। परिजन बोले, इलाज पर ही 17 लाख रुपये खर्च हो गए हैं, मृतक की दो बेटियां हैं। ऐसे में उचित मुआवजे के साथ उसकी पत्नी को नौकरी दी जाए। पुलिस तर्क दे रही है कि सीसीटीवी कैमरे खराब थे। ऐसे में कहां न्याय मिलेगा। कैमरे ठीक क्यों नहीं करवाए जा रहे हैं। परिजन शव को चौक में रखकर काफी देर तक नारेबाजी करते रहे। बाद में पुलिस के कार्रवाई के आश्वासन पर शव को उठाया गया और अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस चौकी प्रभारी वेयर हाउस मुनीश कुमार ने कहा कि आरोपी चालक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें