जम्मू। जम्मू संभाग में तमाम विभागों के अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल 25वें दिन भी जारी रही। सोमवार को कर्मचारियों ने कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन किए। इनमें लोक निर्माण विभाग, बिजली कारपोरेशन, जलशक्ति, फ्लोरीकल्चर, एग्रीकल्चर, आरएंडबी, एस्टेट, पीएमएसजीवाई के अस्थायी कर्मचारी शामिल हुए। ऑल डिपार्टमेंट केजुअल लेबर फ्रंट के अध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि मांगों को अधिकारी नजरंदाज कर रहे हैं। हड़ताल आगे भी जारी रहेगी।
आधे शहर में पानी की किल्लत, टैंकरों से हो रही आपूर्ति
जम्मू। जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल से पानी की किल्लत से लोग परेशान रहे। सोमवार को आधे से ज्यादा शहर में पानी की किल्लत रही। गंग्याल, नरवाल, सुजवां, सिद्दड़ा, बठिंडी, सैनिक कॉलोनी, तालाब तिल्लो, जानीपुर, रूप नगर, तोप शेरखानियां, मुट्ठी, रूप नगर, भवानी नगर, श्याम नगर, विहार नगर, गोल पुली, विकास लेन और गोरखा नगर में टैंकरों से पानी की आपूर्ति हुई।