फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बिल की शिकायतें लेकर पहुंचे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सुबह के साढ़े दस बज रहे थे। परेड मैदान में सिटीजन सर्विस मेला शुरू हो चुका था। अलग-अलग विभागों के स्टालों पर अधिकारी मौजूद थे लेकिन इक्का दुक्का लोग ही पहुंचे थे। अधिकांश स्टाल खाली थे। दोपहर 12 बजे भीड़ बढ़ना शुरू हुई। कुछ ही देर में अलग-अलग स्टालों पर करीब 200 लोग पहुंच चुके थे। शाम 4.30 बजे तक लोगों ने योजनाओं की जानकारी ली और अपनी समस्याएं दर्ज कराईं।
विज्ञापन

मेले में डोमिसाइल प्रमाण पत्र के स्टाल पर खूब भीड़ रही। युवाओं ने प्रमाण पत्र बनवाए। बिजली कारपोरेशन के स्टाल पर भी 50 से ज्यादा लोगों ने शिकायतें दर्ज कराईं। शहरी विकास विभाग के स्टाल पर आवास योजना के लाभ के लिए भी 30 से ज्यादा लोगों ने पंजीकरण करवाया। आईसीडीएस योजना के लाभ की जानकारी ली है। परिवहन विभाग के स्टाल पर लोगों को लाइसेंस बनाने और जुर्माने के बारे में जागरूक किया। हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट कारपोरशन के स्टाल पर लोगों ने हाथ के बने उत्पाद खरीदे। इसी तरह जेएंडके बैंक से लोन और अन्य सुविधाओं के बारे में जाना। लेबर विभाग के स्टाल पर पेंशन व अन्य योजनाओं के तहत 55 मजदूरों ने पंजीकरण करवाया। नगर निगम ने वैंडर के लिए चलाई गई आर्थिक सहायता योजना के तहत 50 से अधिक लोगों का पंजीकरण किया। बागवानी और फ्लोरीकल्चर विभाग ने भी बागवानों को जागरूक किया और योजनाओं की जानकारी दी। वहीं, लोक निर्माण, रेवेन्यू, स्वास्थ्य विभाग के स्टालों पर भी भीड़ जुटी रही।
कार्यालयों में चक्कर काटे, कुछ नहीं हुआ
सरवाल की ही सीमा ने बताया कि उसे भारी भरकम बिजली बिल भेज दिया है। समस्या के निदान के लिए बिजली कारपोरेशन के चक्कर काटे मगर कुछ नहीं हुआ। अब यहां समस्या के हल के लिए आई हूं। नरेंद्र कुमार निवासी संजय ने बताया कि उन्हें बिजली बिल संबंधी जानकारी लेनी है। कार्यालयों में शिकायत करने पर समस्या हल नहीं हुई। सरवाल की तनीशा ने बताया कि वह डोमिसाइल प्रमाण पत्र बनाने आई है। तहसीलदारों और कार्यालयों के चक्कर लगाकर थक गई हं।
विज्ञापन

आधार कार्ड और आयुष्मान योजना के स्टाल नहीं लगे, लोग परेशान रहे
बनिश शर्मा ने बताया कि उन्हें आधार कार्ड बनवाना है लेकिन स्टाल ही नहीं लगा है। अब घर जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेले की जारी सूची में आधार कार्ड बनवाने का भी जिक्र है मगर यहां पर कुछ नहीं है। तमाम दावे हवा हवाई ही हैं। मोहम्मद इनसेल ने बताया कि उन्हें आयुष्मान भारत योजना के तहत बीमा करवाना था लेकिन यहां कोई स्टाल नहीं है। यहां आकर समय ही बर्बाद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें