फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मियों ने 72 घंटे बढ़ाई हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश प्रशासन के ढीले रुख को देखते हुए पीएचई इंप्लाइज यूनाइटेड फ्रंट ने काम छोड़ हड़ताल को 72 घंटे के लिए और बढ़ा दिया है। इससे पेयजल समस्या के और विकराल रूप धारण करने की संभावना है। इस बीच अस्थायी कर्मियों ने जलशक्ति विभाग के कार्यालय समेत जम्मू संभाग के कई स्थानों पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

हड़ताल से नरवाल, बठिंडी, सुजवां, सैनिक कॉलोनी, रेशम घर में काफी कम समय के लिए जलापूर्ति हुई। नानक नगर, शास्त्री नगर, गंग्याल में भी समस्या रही। पेयजल समस्या को देखते हुए जल शक्ति विभाग में कई इलाकों से शिकायतें पहुंचीं। लोगों की मांग को देखते हुए विभाग की ओर से टैंकरों के जरिये आपूर्ति सुनिश्चित की गई। हालांकि, अस्थायी टैंकर चालकों की हड़ताल से दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा। कर्मचारियों ने चेताया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होगी तब तक वे आंदोलन जारी रखेंगे।
कर्मचारी नेता रवि ने हंस भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना का अस्थायी कर्मचारियों की मांगों को समर्थन करने और एलजी से जल्द मांगों को पूरी करने के लिए बयान जारी करने पर धन्यवाद किया है। ऑल डिपार्टमेंट कैजुअल लेबर फ्रंट के चेयरमैन सतीश शर्मा ने बताया कि हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें