जम्मू। उप राज्यपाल के सलाहकार केके शर्मा द्वारा जम्मू में कन्वेंशन हॉल में जनसुनवाई का कार्यक्रम रद्द करने पर पैंथर्स पार्टी ने विरोध-प्रदर्शन किया। पार्टी अध्यक्ष हर्ष देव सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन आम लोगों की समस्याओं और भावनाओं की उपेक्षा कर रहा है। समस्याओं का हल करना तो दूर प्रशासन, लोगों की समस्याएं सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रशासन लोगों के साथ मजाक कर रहा है।
गौरतलब है वीरवार को जम्मू के कन्वेंशन हॉल में सलाहकर केके शर्मा का जन सुनवाई कार्यक्रम था। इसमें पैंथर्स पार्टी सहित अन्य लोग वहां पहुंचे थे। कन्वेंशन सेंटर पहुंचने पर पता चला की जनसुनवाई कार्यक्रम रद्द किया गया है। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए पार्टी ने इस कड़ा विरोध किया। हर्ष देव सिंह ने कहा कि कठुआ, उधमपुर, रामगढ़, बसोहली सहित अन्य इलाकों से लोग सलाहकार से मिलने पहुंचे थे, लेकिन यहां कार्यक्रम ही रद्द किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। सलाहकार लोगों की बात सुनने के बजाय उन्हें कई-कई घंटे इंतजार करवा रहे हैं।