फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत विकास कार्यों में ई-टेंडरिंग का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बैक टू विलेज तीन के लिए सरकार की कवायद के बीच सरपंच और पंच मांगों को लेकर वीरवार 17 सितंबर को जम्मू के अलावा श्रीनगर में भी धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

ऑल जेके पंचायत कांफ्रेंस के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि पंचायत विकास कार्यों में ई-टेंडरिंग का विरोध किया जाएगा। इस वजह से गांव स्तर पर गलियों और नालियों आदि का निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा सरपंचों का मानदेय केवल तीन हजार है और पंचों का एक हजार। मौजूदा समय में यह निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ मजाक है। इसमें बढ़ोतरी की मांग करेंगे।
अन्य दो मांगों में सालाना पंचायत विकास फंड के तहत 20 लाख की राशि विकास कार्यों के लिए रखने का प्रावधान करने और बैक टू विलेज के तहत प्रत्येक पंचायत को 25 लाख की राशि मुहैया करवाने की मांग की जाएगी। शर्मा के अनुसार जम्मू में पंडित प्रेम नाथ डोगरा चौक पर वीरवार सुबह 11 बजे धरना दिया जाएगा। इसके लाल चौक में पंचायत प्रतिनिधि सुबह 11 बजे प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें