फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में 9 दिन में 9844 संक्रमित, 129 ने गंवा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में पिछले नौ दिन में 9844 लोग कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। इसमें 55 फीसदी मामले जम्मू संभाग से हैं। संक्रमण में जिला जम्मू सबसे आगे है। पिछले नौ दिन के कुल संक्रमित मामलों में 37 फीसदी मामले इसी जिले से हैं। यहां प्रतिदिन औसतन 400-550 के बीच मामले आ रहे हैं। सितंबर से अब तक प्रदेश में 129 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिसमें 60 जम्मू संभाग और 72 कश्मीर संभाग से हैं। कोविड विशेषज्ञों के अनुसार अक्तूबर तक जम्मू संभाग में मामलों में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। कश्मीर की तुलना में जम्मू संभाग में मामले बढ़ने का कारण यहां हाल ही में रैपिड एंटीजन टेस्टिंग से ज्यादा सैंपल जांच को माना जा रहा है। संभाग में खासतौर पर जिला जम्मू में सामुदायिक संक्रमण हो चुका है।
विज्ञापन

जिला जम्मू में मार्च से अब तक 6861 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें 4399 मामले सक्रिय हैं। सितंबर माह के शुरू में जिले में कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ी है। शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्र चपेट में आ रहे हैं। संक्रमण के कारण जेके बैंक की कई शाखाओं के अलावा जम्मू विश्वविद्यालय, जेके स्कूल शिक्षा बोर्ड, महिला कालेज परेड, जिला उपायुक्त कार्यालय पुंछ आदि संस्थानों को बंद करना पड़ा है। रैपिड टेस्ट में प्रतिदिन 4000-5000 लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं, जिसमें रोजाना सैकड़ों संक्रमित मामले सामने आ रहे हैं। आगामी दिनों में इन मामलों में बढ़ोतरी होने की आशंका है।
----
सुभाष नगर यूपीएचसी में तीन कर्मी संक्रमित
जम्मू। कोविड संक्रमण के बढ़ते प्रसार से अब शहर के अर्बन हेल्थ केंद्रों का स्टाफ भी चपेट में आने लगा है। बुधवार को सुभाष नगर अर्बन पोस्ट हेल्थ केंद्र से एक डाक्टर समेत तीन कर्मचारी संक्रमित पाए गए। इसी केंद्र से कुछ दिन पहले एक हेल्पर भी संक्रमित हुई है। शक्तिनगर अर्बन हेल्थ केंद्र से भी एक महिला चिकित्सा कर्मी संक्रमित मिली। गुज्जर नगर अर्बन हेल्थ केंद्र से एक कर्मचारी संक्रमित हुआ है। चिकित्सा कर्मियों के लगातार संक्रमित होने से चिकित्सा स्टाफ की कमी बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

----
जिले में 218 संक्रमित मिले
जम्मू। जम्मू जिले में बुधवार को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में एंटीजन रैपिड टेस्टिंग में 218 लोग संक्रमित पाए गए। इनमें गांधीनगर अस्पताल से 20, ब्लाक बिश्नाह से 7, ब्लाक डंसाल से 14, ब्लाक मढ़ से 18, ब्लाक प्लांवाला से 5, ब्लाक आरएस पुरा से 6, ब्लाक सुंजवां से 5, मोबाइल वैन सैंपलिंग में 79 और शहरी क्षेत्र में 64 लोग संक्रमित मिले। इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर 16 और एयरपोर्ट जम्मू पर 25 लोग संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें