दोमाना। बाल संत साहिल महाराज को धमकी भरी फोन कॉल मामले पर समर्थकों ने जम्मू-अखनूर नेशनल हाईवे पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बाल संत को पाकिस्तान से धमकी भरी फोन कॉल आई थी, जिसकी पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने भी माना है कि फोन कॉल पाकिस्तान से आई थी लेकिन अभी तक न तो बाल संत को सुरक्षा दी गई है और ना ही जांच में गंभीरता नजर आई है।
सोमवार को बाबा तालाब के पास एनएच अखनूर पर प्रदर्शनकारियों संतोष सिंह, दलबीर सिंह, रतन सिंह, नरेश भट, गुरमीत सिंह, इंद्रपाल सिंह, सोमनाथ, राहुल नाथ, राहुल सिंह और सौरव शर्मा ने कहा कि 14 अगस्त 2020 को 10.28 बजे बाल संत साहिल महाराज को हत्या की धमकी दी गई। अभी तक उन्हें कोई सुरक्षा प्रदान नहीं गई है। कश्मीर में कई लोगों की हत्याएं हो चुकी हैं। अब जम्मू में भी ऐसी साजिशें चल रही हैं जिसे लेकर सुरक्षा एजेंसियों को कड़े कदम उठाने होंगे। यदि बाल संत को कुछ होता है तो इसके परिणाम बेहद गंभीर होंगे।