फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढोल, तबला, हारमोनियम बजाकर सरकार से मांगा आर्थिक पैकेज

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू के कलाकारों ने ढोल, तबला, हारमोनियम और गीत गाकर मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। मंगलवार को आर्टिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले कलाकारों ने अभिनव थियेटर के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान कलाकारों ने सरकार से कलाकारों के लिए आर्थिक पैकेज जारी करने की मांग की।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मन्हास ने कहा कि लॉकडाउन के कारण कलाकारों की रोजी-रोटी प्रभावित हुई है। प्रदेश सहित देश में सूने साज सूने सरकार की मुहिम चल रही है। इसका मुख्य उद्देश्य सरकार के सामने कलाकारों की समस्याओं को उजागर करना है। उन्होंने कहा कि तीन महीने से कलाकारों के पास कोई काम नहीं है। वर्तमान के हालात देखकर छह महीने तक कार्यक्रमों के आयोजन पर संशय बना हुआ है। इस दौरान उन्होंने सरकार से कलाकारों की गणनना कर उनका पंजीकरण करने की मांग की। 60 वर्ष आयु से अधिक के कलाकारों को पेंशन दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में कलाकार के सामने बड़ी चुनौतियां हैं। काम नहीं होने से उन्हें आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें