फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएस पुरा पुलिस ने हथियार और कारतूस बरामद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। पुलिस ने चार हार्ड कोर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से कारतूस, पिस्तौल और तेजधार हथियार बरामद किए हैं। एसडीपीओ शब्बीर खान के नेतृत्व में थाना प्रभारी जयपाल शर्मा के अनुसार गिरफ्तार अपराधियों की पहचान युद्धवीर सिंह उर्फ बबलू निवासी आगरा चक्क, विजय कुमार निवासी आरएस पुरा, राज कुमार उर्फ जानी और बहादुर सिंह के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार ये सभी किसी विपरीत प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों पर हमला करने की साजिश रच रहे थे। बताया जा रहा है कि युद्धवीर सिंह हाल ही में सेंट्रल जेल, कोट भलवाल से रिहा हुआ है। अन्य अपराधी भी आरएस पुरा थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं। उनकी गिरफ्तारी से शहर में एक बड़ी वारदात को रोके जाने के साथ ही आम जनता ने राहत की सांस ली है। आरएस पुरा पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें