फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलून मालिकों ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। लॉकडाउन 4.0 में भी सैलून खोलने की अनुमति न मिलने से गुस्साए सैलून मालिकों ने प्रेस क्लब के बाहर प्रदर्शन किया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर जाकर सभी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने प्रदर्शन को धारा 144 का उल्लंघन बताया। उधर, इसके कुछ देर बाद ही गांधीनगर में खुला पाए जाने पर एक सैलून को सील कर दिया गया। हालांकि सैलून मालिक का तर्क था कि केवल सफाई के लिए सैलून को खोला गया था।
विज्ञापन

सैलून संचालक दोपहर को प्रेस क्लब के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे तो नवाबाद पुलिस इन सभी को थाने ले गई। प्रदर्शनकारियों में शामिल मेघा बख्शी ने बताया कि उन्होंने जम्मू-कश्मीर एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (जेकेईडीआई) से ट्रेनिंग लेकर लोन लिया है। लॉकडाउन के दौरान ब्याज की किस्तें निकालना मुश्किल हो गया है। एक अन्य संचालक ने कहा कि सैलून चलाने के लिए वर्कर रखे हैं। उन्हें वेतन कहां से देंगे। घर का खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया है। वहीं, गांधी नगर में पुलिस ने छापा मारकर एक सैैलून को सील कर दिया। सैलून के संचालक को भी हिरासत में ले लिया गया। इस संचालक का कहना था कि उनके वर्कर केवल साफ सफाई के लिए सैलून आए थे। सरकार उनकी सुनवाई करने के बजाय व्यवसाय को सील कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें