फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल फीस मामले में विचार करने की मांग, नहीं तो करेंगे प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अभिभावक फीस जमा कराने के मामले को लेकर परेशान हैं। खासकर स्कूली शिक्षा विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी डॉ. असगर हासन समून द्वारा जारी ट्वीट के बाद से, जिसमें प्राइवेट स्कूलों को फीस वसूलने के लिए कहा गया था। उधर, विभाग द्वारा आदेश जारी होने के बाद से स्कूल प्रशासन की तरफ से एसएमएस, कॉल और वाट्सएप के जरिए अभिभावकों को फीस जमा कराने के लिए कहा जा रहा है। अभिभावकों का कहना है कि शिक्षा विभाग द्वारा फैसले पर फिर से विचार नहीं किया गया, तो लॉकडाउन के बाद वह सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

अभिभावकों ने मामले को लेकर ऑनलाइन प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ मुहिम शुरू कर दी है। ज्यादातर अभिभावकों का कहना है कि स्कूलों को इस समय फीस नहीं लेनी चाहिए। उनका कहना है कि इस समय स्कूल भी नहीं खुले हैं। ऐसे में स्कूलों को फीस देना गलत है। इस ऑनलाइन मुहिम में अभिभावकों को पैरेंट एसोसिएशन का समर्थन मिल रहा है।
प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ चलाई मुहिम
अभिभावकों द्वारा लगातार प्राइवेट स्कूलों द्वारा भेजे गए मैसेज सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। इसमें उनके द्वारा लगातार प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ फीस मांगने पर मुहिम चलाई जा रही है। इसमें पैरेंट एसोसिएशन द्वारा उनका समर्थन किया जा रहा है। अभिभावकों का कहना है कि अगर ऑनलाइन कक्षाओं के लिए स्कूल फीस ले रहे हैं, तो इन कक्षाओं को बंद कर दिया जाए। वैसे भी 2जी के जरिये पढ़ाई करना आसान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें