जम्मू। शहर में बुधवार से सड़कों पर ऑटो रिक्शा और टैक्सी चल सकेंगी। इनमें सिर्फ दो सवारियां ही बैठ सकेंगी। यह सेवा केवल जम्मू जिले की सीमा तक सीमित होगी। ऑटो सेवा शुरू होने से जहां आर्थिक तंगी से जूझ रहे चालकों को राहत मिलेगी, वहीं लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
जम्मू शहर में 25 सौ ऑटो रिक्शा चलते हैं। वहीं ग्रीन जोन में आने वाले डोडा, किश्तवाड़, पुंछ और राजोरी जिले में 50 प्रतिशत यात्रियों के साथ सार्वजानिक परिवहन सेवा शुरू होगी। यह सेवा भी केवल इन जिलों की सीमा तक ही सीमित रहेगी।
एमए स्टेडियम में खिलाड़ियों को अभी प्रवेश नहीं
लॉकडाउन 4 में खेल मैदान और खेल कांप्लेक्स में खेल गतिविधियां शुरू करने की इजाजत दी गई है। हालांकि जम्मू जिले के इंडोर स्टेडियम को क्वारंटाइन केंद्र बनाया है। ऐसे में यहां खिलाड़ियों को आने की इजाजत नहीं दी जाएगी। स्पोर्ट्स काउंसिल के सेक्रेटरी नसीम जावेद चौधरी ने कहा कि फिलहाल एमए स्टेडियम और भगवती नगर इंडोर स्टेडियम में किसी भी प्रकार की खेल गतिविधि नहीं होगी। अन्य खेल मैदान पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता के लिए तैयारी करने वाले खिलाड़ियों को इजाजत दी जाएगी।