फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पाकिस्तान के खिलाफ फूटा गुस्सा, डीसी को ज्ञापन

विज्ञापन
रियासी में पाकिस्तान के खिलाफ रोष रैली निकाल नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
रियासी। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में सोमवार को भाजपा के कार्यकर्ताओं ने रोष रैली निकाली और भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने को कहा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के स्थानीय थापा चौक से मिनी सचिवालय तक रोष रैली निकाली।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। आक्रोशित कार्यकर्ता मिनी सचिवालय के अंदर तक गए। इसके बाद एक ज्ञापन डिप्टी कमिश्नर को सौंपा गया। ज्ञापन में लिखा गया है कि जिले में रहने वाले बाहरी लोगों का सत्यापन करवाया जाए और अगर कोई पाकिस्तानी नागरिक या अन्य है तो उसे वापस भेजा जाए। पार्टी के जिला प्रधान रोहित दुबे की अध्यक्षता में निकाली गई रैली में पहुंचे प्रदेश महामंत्री विवोध गुप्ता ने कहा कि आतंकियों ने मासूम लोगों को मारा।
इस घटना में पाकिस्तान में बैठे आतंकवादी संगठनों व आतंकवादियों का हाथ है। कांग्रेस के कुछ नेता कह रहे हैं कि पुलवामा में हुए हमले के बाद सरकार ने कोई भी सर्जिकल स्ट्राइक नहीं की थी। ऐसे बयानों से कांग्रेस की स्थिति स्पष्ट हो जाती है कि देश के लोगों साथ नहीं है। रैली में मुख्य रूप से जिला विकास परिषद के चेयरमैन सर्राफ सिंह नाग,रियासी के विधायक कुलदीप राज दुबे, कटड़ा के विधायक बलदेव राज शर्मा, जिला उपप्रधान पवन देव सिंह व अमित शर्मा, मंडल प्रधान करण देव सिंह व अन्य कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें