फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप राज्यपाल काफिले के सामने डेंटल सर्जनों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पिछले 23 दिन से आंदोलन कर रहे बेरोजगार डेंटल सर्जनों ने मंगलवार को अंबफला चौक पर उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के काफिले के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान डेंटल सर्जनों ने काफिले में शामिल वाहनों के आगे आने की कोशिश की, लेकिन पुलिस बल ने उन्हें रोक दिया, जिससे वे सड़क किनारे खड़े होकर नारेबाजी करते रहे। इस दौरान काफिला गुजर गया।
विज्ञापन

इंदिरा गांधी डेंटल कालेज के सामने अंबफला चौक पर पिछले कई हफ्तों से बेरोजगार डेंटल सर्जन रोजगार की मांग के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को डेंटल सर्जनों को जब उपराज्यपाल के काफिले के वहां से निकलने की सूचना मिली तो सभी इकट्ठा होकर सड़क किनारे खड़े हो गए। उनके प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस कर्मियों और ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने उन्हें वहीं पर रोक दिया और आगे नहीं आने दिया। इस दौरान डेंटल सर्जनों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। जेएंडके डेंटल सर्जन एसोसिएशन जम्मू के प्रधान डा. राहुल कौल ने कहा कि पिछले कई वर्षों से डेंटल सर्जनों के लिए कोई नई नियुक्तियां नहीं की गई हैं। हर साल सैकड़ों नए डेंटल सर्जन निकल रहे हैं। लेकिन उन्हें रोजगार देने की दिशा में सरकार की ओर से कोई उचित कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांग पर गौर नहीं किया गया तो वे आंदोलन को तेज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें