फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई न होने पर बिफरे लोग, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नगर निगम के वार्ड-56 गंग्याल के एकता विहार मोहल्ले में सफाई न होने पर लोगों ने रविवार को प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों ने अपने पैसे खर्च कर बाहर से मजदूर बुलाकर गली में सफाई करवाई। इस दौरान नगर निगम और पार्षद के खिलाफ नारेबाजी की गई। मौके पर पहुंचे जम्मू नगर निगम के पूर्व चेयरमैन एवं कांग्रेस नेता सतीश कुमार शर्मा ने कहा कि गंदगी के कारण डेंगू पनपने का खतरा बढ़ सकता है। लेकिन नगर निगम गहरी नींद सोया है।
विज्ञापन

वार्ड 56 में 25 से अधिक सफाई कर्मचारी हैं। एक सुपरवाइजर और उसके साथ तीन निगरान तैनात किए गए हैं। इसके बावजूद सही तरीके से सफाई नहीं हो पा रही। प्रदर्शन में सरदार जोगिंदर सिंह, अरविंदर सिंह, मिक्की, लक्की सिंह, दीप सिंह, हरदीप सिंह, सिमरनजीत सिंह, रमनप्रीत सिंह, उज्जवल शर्मा मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें