फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दसवें दिन भी हड़ताल पर रहे सफाई कर्मचारी, नहीं उठी शहर से गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों की प्रशासन से सफाई व्यवस्था को बहाल करवाने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। नगर परिषद के सफाई कर्मचारी स्थायी करने की मांग को लेकर दस दिन से हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों ने मंगलवार को भी नारेबाजी कर रोष जताया। वे मांग पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने पर अड़े हुए हैं। इससे कस्बे में सफाई न होने से गंदगी के ढेर लग गए हैं।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के प्रधान तेजेंदर सिंह, संजय गुप्ता और अजय सिंह ने कहा कि हड़ताल से बाजारों के साथ ही वार्डों में कूड़े के ढेर लग गए हैं। नालियां गंदगी से भर गई हैं। नालियों का पानी गलियों में बह रहा है। बदबू से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। इससे बीमारियां फैलने का डर है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि शहर की सफाई करवाकर समस्या का समाधान करवाया जाए। वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार कि अमरनाथ यात्रा को देखते हुए कुछ लोगों को ठेके पर रखा गया है, जिनसे मुख्य चौक, हाईवे व आधार शिविरों की सफाई करवाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें