फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अरनिया-सलैहड़ रूट पर ई-बस न चलाने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
-जल्द मांग पूरी न करने पर सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू करने की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया..आरएस पुरा। बड़ी ब्राह्मणा से वाया बिश्नाह अरनिया-सलैहड़ रूट पर ई-बस न चलाए जाने पर ग्रामीणों ने मंगलवार को गांव सलैहड़ में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पूर्व सरपंच तिलक राज ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के ज्यादातर रूटों पर ई-बस चला दी गई है, परंतु अरनिया-सलैहड़ रूट पर ई-बस न चलाकर इलाके को लोगों की अनदेखी की जा रही है। इसके चलते निजी बस वाले मनमानी कर रहे हैं। उनकी कोई समय सारणी नहीं है। इससे स्कूल व कॉलेज जाने वाले बच्चों व मुलाजिमों तो रोजाना परेशान होना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सरकार को ग्रामीणों के हितों को ध्यान में रखते हुए ई-बस सेवा को तत्काल शुरू करना चाहिए। जल्द मांग पूरी न की गई तो लोग आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन


इलाके के 30 से ज्यादा गांवों के लोग परेशान
लोगों ने बताया कि अरनिया-सलैहड़ रूट पर ई-बस सर्विस न चलने से 30 से ज्यादा गांवों के लोग परेशान हैं। बड़ी संख्या में मुलाजिम, स्कूली बच्चे, फैक्ट्री मजदूर परिवहन की समस्या से जूझ रहे हैं। निजी बस वालों की समय सारणी न होने से कई बार मजबूर होकर प्राइवेट वाहन हायर कर जाना पड़ता है। प्राइवेट बस सीधे जम्मू नहीं जाती है, जिससे दो से तीन वाहन बदलने पड़ते हैं। ई-बस सर्विस मिलने से बड़े वर्ग को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें