नेशनल सेक्युलर फोरम के छात्रों ने डीन रिसर्च स्टडीज पर छात्रों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। छात्रों ने प्रधान सुखदेव सिंह के नेतृत्व में जेयू में विरोध प्रदर्शन किया।
छात्रों ने आरोप लगाया कि विभाग पीएचडी के दाखिलों में निजी रिश्तों को तरजीह दे रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ छात्र ऐसे हैं जो जूनियर रिसर्च फेलोशिप क्लीयर कर चुके हैं लेकिन उन्हें दाखिले नहीं मिले।
सुखदेव सिंह के अनुसार कि ऐसे भी छात्र हैं, जिनको जेआरएफ किए हुए दो वर्ष हो गए हैं। विभाग द्वारा उनकी अनदेखी किए जाने पर उनकी मेहनत पर पानी फिर सकता है।
छात्रों से डीन पोश चाड़क ने स्वयं बात भी की। उन्होंने कहा कि छात्रों की जायज मांगों को हल किया जाएगा।