फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस भाड़ा कम न करने पर प्रदर्शन

Tue, 20 Jan 2015 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
सार्वजनिक यात्री वाहनों का किराया कम करने की मांग पर जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे से सटे छन्न अरोड़ियां इलाके में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पेट्रोल डीजल की कीमतों में रिकॉर्ड गिरावट आई है, लेकिन किराया कम करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है।

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए पंचायत के नायब सरपंच केआर रैणा ने कहा कि पेट्रोल डीजल की कीमतों में मामूली वृद्धि होते ही ट्रांसपोर्टर किराया बढ़ोत्तरी के लिए हड़ताल पर उतारू होते रहे हैं।

प्रशासन ने भी ट्रांसपोर्टरों की मांग पर किराए में व्यापक वृद्धि की। हाल के महीनों में लगातार गिर रहे पेट्रोल डीजल के दाम पर न तो ट्रांसपोर्टरों की नजर जा रही है और न ही प्रशासन की।
विज्ञापन


केआर रैणा सहित अशोक कुमार, लाल चंद, चूनीलाल, जनक राज, रमेश चंद्र, अर्जुन गुप्ता, सोहन लाल और रिंकू गुप्ता ने कहा कि किराए को कम करने के लिए प्रशासन सहित सरकारी तंत्र को त्वरित कार्रवाई करनी होगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किराया दर निर्धारण का सीधा असर आम जनमानस पर पड़ता है। ऐसे में जनहित को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन को ईंधन मूल्यों की तुलना में ही किराए का निर्धारण किया जाना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें