फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन नही लगने पर लोगो ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। कस्बे में वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से बनाए गए केंद्र पर लोगों को वैक्सीन न लगाए जाने पर लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रोष जताया।
विज्ञापन

केंद्र पर पहुंचे लोगों का कहना है कि उनके मोबाइल पर वैक्सीन लगवाने के मैसेज आ रहे हैं। लेकिन, वैक्सीनेशन के लिए बनाए गए केंद्र पर पहुंचने के बाद पता चला कि वहां वैक्सीन उपलब्ध ही नहीं है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सीमावर्ती क्षेत्र के गांच घराना से वैक्सीन लगवाने पहुंचे रतन लाल का कहना है कि वह तीन दिनों से वैक्सीन लगवाने आरएस पुरा के केंद्र पर जा रहे हैं। यहां पहले कोराना टेस्ट कराया जाता है, फिर वैक्सीन लगाई जाती है। टेस्ट कराने के बाद जब वैक्सीन लगवाने का नंबर आया तो वैक्सीनेशन केंद्र पर ताला लगा था। वैक्सीन तो दूर, वहां कोई स्वास्थ्य कर्मी तक मौजूद नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से वैक्सीन लगवाने के लिए कहा जा रहा। लेकिन, हालात यह हैं कि केंद्रों पर वैक्सीन ही नहीं है।
विज्ञापन

वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचीं प्रकाशो देवी, कांता देवी, आदि का कहना है कि पहले गांव चकरोई के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीन लगाए जाने की व्यवस्था होने पर पहली खुराक ली थी। अब केंद्र पर सुविधा न होने पर आरएस पुरा आना पड़ रहा है। लेकिन, यहां पर भी वैक्सीन नहीं है। इसलिए, किराया खर्च करके निराश होकर घर वापस जाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार को पहले वैक्सीन की व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें