फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें पूरी नहीं होने पर सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भद्रवाह। स्थायी बनाने सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर तीन दिनों से हड़ताल कर रहे सफाई कर्मचारी और एमसीबी (नगर समिति भद्रवाह) के अन्य कर्मचारियों की ओर से वीरवार को कस्बे के पसरी बस स्टैंड पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। और पीएम नरेंद्र मोदी से व्यक्तिगत रूप से इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी संघ भद्रवाह के अध्यक्ष मोहम्मद अब्बास ने कहा कि कई साल गुजरने के बाद भी कांट्रेक्चुअल व दैनिक वेतन भोगी के रूप में काम करने वाले सफ़ाई कर्मचारियों और सीवरमैन को स्थायी होने की समयावधि पूरी होने के बाद भी लंबा इंतजार करवाया जा रहा है। जिसको लेकर सफाई कर्मचारी काफी समय से रोष व्यक्त कर रहें और लंबे समय से नियमित करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांग को लगातार अनदेखा किया जा रहा है। जबकि कोविड -19 महामारी के दौरान भी उन्होंने अपने काम पूरी ईमानदारी से किया। जिसके लिए भद्रवाह के निवासियों और विशेष रूप से विभिन्न सरकारी एजेंसियों ने उन्हें सम्मानित भी किया और उन्हें फूल मालाएं पहानाकर तालियां भी बजाई। जिसके लिए हम उनके आभारी हैं लेकिन अब उन्हें उनके और उनके परिवारों के लिए सुरक्षित भविष्य के लिए नियमितीकरण की आवश्यकता है।
इसलिए मजबूर होकर उन्हें हडताल का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। और सरकार से मांग करते है कि अस्थयी कर्मचारियों का वेतन बढाने के साथ-साथ उन्हें स्थायी करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाए। इसके लिए वह लंबे समय से संघर्ष कर रहें हैं और हर बार उन्हें केवल आश्वासन देकर टाला गया है। इसलिए उनकी मांग है कि जल्द से जल्द उनकी मांगो का पूरा किया जाए अन्यथा उन्हें इससे भी उग्र आंदोलन करने पर विचार करना पडेगा। इस अवसर पर महबूब अहमद, इम्तियाज अहमद, मोहन कुमार, बृजेश योगी, बशारत गनई, आबिदा बेगम, नगीना बेगम, मोहम्मद सलाम व अन्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें