फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शिवसेना ने जलाया चीन का झंडा, सामान भी फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। अरुणाचल प्रदेश के तवांग में चीन के सैनिकों की भारतीय सीमा में घुसपैठ और सैनिकों के साथ हुई झड़प के खिलाफ शिव सेना जेएंडके ने छन्नी में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय के बाहर चीन का झंडा और चाइनीज सामान जलाया। पार्टी प्रदेश प्रमुख मनीश साहनी ने प्रधानमंत्री से चीन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

कहा कि वर्ष 2020 में भी चीन ने लद्दाख और डोकलाम में भारतीय सीमा में घुसपैठ की थी। चीन के सैनिकों की भारतीय जवानों के साथ हिंसक झड़प हुई थी। साहनी ने केंद्र सरकार से चीन के साथ तमाम राजनीतिक, कूटनीतिक और व्यापारिक रिश्ते तोड़ने की मांग की है। मौके पर अध्यक्ष महिला विंग मिनाक्षी छिब्बर, महासचिव विकास बख्शी, अध्यक्ष कामगार विंग राज सिंह, सचिव गीता लखोतरा, सुरेंद्र कुमार, शशिपाल, मंगू राम, नरेश कुमार और डिंपल मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें