फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए चलाएं अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। उपायुक्त जम्मू अवनी लवासा ने कार्यालय में आयोजित बैठक में राजस्व विभाग के कामकाज के अलावा जिले में राजस्व संबंधी विभिन्न मामलों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में राज्य, कचहरी और सामान्य भूमि को खाली करने के लिए अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाने के लिए कहा।
विज्ञापन

इस मौके पर उपायुक्त ने जमाबंदियों के लेखन एवं उनके डिजिटलीकरण, खसरा गिरदावरी रजिस्टरों के लेखन, राज्य भूमि का सीमांकन, राज्य की भूमि से अतिक्रमण हटाने, अदालती मामलों के निस्तारण की स्थिति, राजस्व दस्तावेजों की स्कैनिंग मसले पर जानकारी ली।
डीसी ने तहसीलदारों को जल्द से जल्द इन कामों को पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने जमाबंदी और गिरदावरी के नामांतरण और अपडेशन के विवरण को शीघ्र प्रस्तुत करने की समय सीमा निर्धारित की। उन्होंने तहसीलदारों को राजस्व से संबंधित अदालती मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें