फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण के विरोध में सड़क पर उतरे बिजली निगम के कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बिजली निगम के निजीकरण और बिल-2021 के विरोध में कर्मचारी सड़क पर उतर आए हैं। बुधवार को कर्मियों ने हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जम्मू के भगवती नगर और श्रीनगर के बेमिना में प्रदर्शन किए गए।
विज्ञापन

नेशनल को-ऑर्डिनेशन कमेटी, इलेक्ट्रीसिटी इंप्लाइज एंड इंजीनियर के समन्वयक सचिन टिंकू ने कहा कि विद्युत वितरण संशोधन, 2021 और बिजली निगम के निजीकरण का फैसला कर्मचारी विरोधी है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि सरकार और एसएसी की बैठक में हुए वादों के अनुसार सभी इंजीनियरों को नियमित किया जाए। सभी संवर्गों में विभागीय पदोन्नति समिति की बैठकें करवा एमडी से लेकर लाइनमैन तक रिक्तियों को भरा जाए और पदोन्नति भी दी जाए। निजीकरण का फैसला वापस लिया जाए। सभी पीडीएल, टीडीएल को नियमित किया जाए। डेपुटेशन और सैलरी क्लॉज पर विशेष जोर देने के साथ तबादला योजना में संशोधन किया जाए। बिजली विकास विभाग के विभिन्न संवर्गों के विसंगतियों का समाधान किया जाए। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगों को पूरा नहीं किया गया तो संघर्ष तेज कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें