फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल किले पर हिंसा में गिरफ्तार दोनों किसानों की रिहाई के लिए चक्का जाम

विज्ञापन
डिग्याना में प्रदर्शन करते किसान संगठनों के कार्यकर्ता। - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
जम्मू। गणतंत्र दिवस पर लाल किले में उपद्रव फैलाने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने जम्मू के सतवारी से मोहिंद्र सिंह और गांधी नगर के मनदीप सिंह को हिरासत में लिया है। मंगलवार को इन दोनों किसानों की रिहाई के लिए परिजनों और किसान संगठनों ने डिग्यिाना में चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी सड़क के बीच खड़े होकर नारेबाजी करने लगे, जिससे यातायात बाधित हो गया। प्रदर्शन सुबह 11 बजे शुरू हुआ। वाहनों की आवाजाही दोपहर साढ़े 12 बजे के बाद बहाल हो पाई, जिससे वाहन चालकों सहित यात्रियों और राहगीरों को परेशानियों का सामाना करना पड़ा। कई लोगों के जरूरी काम रुक गए।
विज्ञापन

उधर, प्रदर्शन कर रहे परिजनों ने आरोप लगाया कि गांधी नगर पुलिस ने मनदीप सिंह को बुलाया और दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया। उन्होंने कहा कि किसान लाल किले में अपना हक मांगने गए थे। सरकार से काले कानून वापस लेने की मांग कर रहे थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पकड़े गए किसानों के परिजनों को भी सूचित नहीं किया है। जैसे ही पकड़ा उन्हें दिल्ली ले गए। रेल रोको आंदोलन में भी मोहिंद्र सिंह ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जल्द ही दोनों किसानों को रिहा नहीं किया गया तो आंदोलन तेज कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें