फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के खिलाफ भगवती नगर में निकाली रोष रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विग के बैनर तले पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों के खिलाफ तवी के चौथे पुल से भगवती नगर तक रोष रैली निकाली। प्रदर्शनकारी राजभवन की ओर बढ़ने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्कामुक्की हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ अपना आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

वरिष्ठ नेता रमण भल्ला ने कहा कि हम आम आदमी के हक के लिए संघर्ष जारी रखेंगे। सभी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी की जा रही है। यात्री किराया लगातार बढ़ रहा है।
मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा ने आरोप लगाया कि सरकार ने कालाबाजारियों को शह दी है। उपभोक्ता खाद्य मूल्य मुद्रास्फीति लगातार ऊपर रही है। मनमोहन सिंह ने कहा कि महंगाई से घरेलू बजट प्रभावित है। सरकार कीमतों को नियंत्रित करने के लिए कुछ नहीं कर रही है। पूर्व मंत्री योगेश साहनी ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि का असर आम आदमी पर पड़ रहा है। प्रदर्शन में गुरदर्शन सिंह, वेद महाजन, सुरेश कुमार डोगरा, डॉ. रमाकांत खजूरिया, माइकल वजीर आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें