फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी धरना स्थल पर नहीं पहुंचा कोई अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। बांजल भटवाल की न्यू टाइप पीएचसी में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग को लेकर लोगों का धरना सोमवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। रविवार को सरपंच और पंचों को पंचायत घर में बंद कर दिया गया था। इसके बाद सरपंच को तो छोड़ दिया गया था, लेकिन पंच अब निर्विरोध इस प्रदर्शन का हिस्सा बन गए हैं।
विज्ञापन

यूथ क्लब बांजल भटवाल के प्रधान जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में गांव के दर्जनों लोगों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक रिक्त पड़े पदों को भरा नहीं जाता, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। फिलहाल, लोगों को आश्वासन देने के लिए कोई अधिकारी धरना स्थल पर नहीं पहुंचा है।
बता दें कि शनिवार को स्थानीय ग्रामीणों ने पीएचसी में डॉक्टरों की नियुक्ति को लेकर धरना शुरू किया था, जो पिछले दो दिनों से लगातार जारी है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचेंगे और प्राथमिक उपचार केंद्र में डॉक्टरों के रिक्त पड़े पदों को भरा नहीं जाता, तब तक लोग धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे। प्रदर्शनकारियों में पंचायत के पूर्व प्रतिनिधियों सहित गांव की कई महिलाएं और सैकड़ों लोग मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें