रियासी। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सोमवार को जिला खेल विभाग की ओर से गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में योग शिविर लगाया गया। इसमें छात्राओं को योग के सिखाया गया। शिविर में डीसी चरणदीप सिंह बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने लोगों को योग के महत्व के बारे में बताते हुए इसका लाभ उठाने की अपील की। शिविर का आयोजन जिला खेल अधिकारी सुभाष चंद्र की देखरेख में हुआ।