फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन, कर्मचारी को जबरन बैठाया धरने में

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। पानी की किल्लत से जूझ रहे कोहग गांव के लोगों का गुस्सा शुक्रवार को जलशक्ति विभाग के खिलाफ फूट पड़ा। गांव में पिछले कई दिनों से पेयजल सप्लाई न होने के कारण लोगों ने प्रदर्शन किया। यही नहीं गांव में तैनात विभाग के अस्थायी कर्मचारी को भी जबरन धरने में बैठा लिया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक खुद एईई नहीं पहुंचेंगे तब तक प्रदर्शन खत्म नहीं करेेंगे और कर्मचारी को भी धरने से उठने नहीं देंगे। इसके बाद एईई पहुंचे और आश्वासन देकर धरना खत्म कराया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे पंचायत के सरपंच अमरीक सिंह ने बताया कि गांव में पिछले कई दिनों से पेयजल सप्लाई प्रभावित है और लोगों को इन दिनों पानी की बूंद बूंद के लिए तरसना पड़ रहा है, जिसके कारण लोगों में जलशक्ति विभाग के खिलाफ भारी रोष है। सरपंच ने बताया कि गांव के लिए लगाई गई पाइपलाइन को रात के समय में कुछ शरारती तत्व क्षति पहुंचाते हैं और पानी की लीकेज होने के कारण लोगों को पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। लोगों ने सुबह 8 बजे ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था।
जलशक्ति विभाग के एईई अनिल जंजुआ को जब इस बात की जानकारी मिली तो वह अन्य कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को आश्वासन दिया कि पाइप लाइन से छेड़छाड़ करने वाले लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। वहीं विभाग के कर्मचारी रात के समय में नाइट पेट्रोलिंग करेंगे जिससे गांव में पेयजल सप्लाई हर दिन जारी रहे। अधिकारी के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने धरना प्रदर्शन बंद कर दिया। प्रदर्शनकारियों में नायब सरपंच विनोद सिंह, पंच बृजमोहन, पंच किशोरीलाल, पंच सुरिष्ठा देवी, एकजुट जम्मू के कार्यकर्ता समरप दीप, अमित गुप्ता, पंडित शशि पाल सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें