फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल के चलते बिलावर में सूखने लगे हलक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। पीएचई अस्थाई कर्मियों की शुक्रवार से शुरू हुई हड़ताल रविवार भी जारी रही, जिसकी कारण उपजिला में पेयजल सप्लाई दूसरे दिन भी ठप रही। इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उप जिला में तैनात पीएचसी के पंपिंग स्टेशनों पर मोटरें नहीं चली हैं, जिससे पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाई है। पीएचई स्थायी कर्मियों को कई अन्य एसोसिएशन और यूनियन का समर्थन प्राप्त है।
विज्ञापन

अस्थायी कर्मियों ने बताया कि उन्हें मजबूर होकर आपूर्ति बाधित करनी पड़ रही है, क्योंकि सरकार ने उनकी वर्षों पुरानी लंबित मांगों को पूरा नहीं किया है। स्थायी कर्मियों ने विरोध जताया और कहा कि उनकी मांगों को पूरा करने के लिए सरकार गंभीर नहीं है इसलिए वह इस प्रकार का कदम उठाने को मजबूर हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें