जम्मू कश्मीर के त्राल क्षेत्र में एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम गुलाम नबी मीर है। आशंका जताई जा रही है कि आतंकवादियों ने उक्त व्यक्ति की गोली मार कर हत्या की है। लेकिन अभी तक इस वारदात को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बता दें कि दक्षिणी कश्मीर में पुलवामा जिले के त्राल इलाके में रविवार शाम अज्ञात बंदूकधारियों ने गुलाम नबी की गोली मारकर हत्या कर दी। इलाके के लोगों के मुताबिक त्राल में पायीन गांव के सना उल्लाह मीर के बेटे गुलाम नबी मीर को आज शाम अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मार दी। उन्होंने कहा कि मीर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।