फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल आपूर्ति नहीं होने पर फूटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। मांडली ब्लॉक की दरुंग पंचायत के वार्ड छह में कई दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है, जिस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को उनके सब्र का बांध टूट गया। गुस्साए लोगों ने दरुंग पंचायत की सरपंच भोली देवी और डुंगाड़ा के सरपंच मदन लाल के नेतृत्व में वार्ड छह के लोगों ने पीएचई स्टेशन दरुंग में ताला जड़ दिया। इससे दूसरे इलाकों में होने वाली सप्लाई भी रविवार को ठप हो गई।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने पीएचई विभाग पर आरोप लगाया कि कई दिन बीत जाने के बाद भी पीएचई विभाग वार्ड छह में सप्लाई बहाल नहीं कर पाया। इसलिए वह इस कदम को उठाने को मजबूर हुए हैं। प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही पीएचई विभाग के एईई अनिल जंजुआ मौके पर पहुंचे और समस्या के समाधान का आश्वासन देकर लोगों को शां िकरवाया। इसके बाद स्टेशन पर जड़ा ताला लोगों ने खोल दिया। एईई ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत मांडली ब्लॉक की सभी पंचायतों के घरों विभाग नल लगाएगा। इसके लिए सरकार को 20 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट बनाकर भेज गया है। मंजूरी मिलते ही इस पर काम होगा, जिससे समस्या हल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें