फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन की सुचारु आपूर्ति नहीं होने पर फूटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। डीलर की ओर से राशन का सुचारु रूप से वितरण नहीं होने पर रंगपुर सिद्धडे़ के ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया। उन्होंने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के तहसील अधिकारी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रोष जताया।
विज्ञापन

सरपंच फतेह चंद की अध्यक्षता में प्रदर्शन करते हुए ग्रामीणों ने बताया कि आरएस पुरा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के तहसील अधिकारी की ओर से गांव में नया राशन डीलर नियुक्त किया गया है। वह लोगों को राशन की आपूर्ति समय पर नहीं कर रहा, जिस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरपंच ने बताया कि दो पंचायतों के ग्रामीणों को पहले भी राशन दर्शन लाल डीलर ही मुहैया करवा रहा था, पर कई ग्रामीणों ने दूसरे राशन डीलर की मांग की, जो उचित नहीं है। आरएस पुरा तहसील अधिकारी को लिखित में अवगत करवाया गया पर समस्या का समाधान नहीं हुआ। आरएस पुरा तहसील अधिकारी संदीप जंबाल ने बताया कि दोनों पंचायतों के सरपंचों व पंचो द्वारा पुराने राशन डीलर पर सहमति जताने पर उसी प्रकार राशन का वितरण किया जाएगा। प्रदर्शन में कलोए पंचयात के सरपंच ओंकार सिंह, पूर्व नायब सरपंच कृष्ण लाल, पंच सोमदत, रमेश लाल, चमन लाल, सत्यापाल, बिहारी लाल व गिरधारी लाल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें