फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली और पानी के लिए व्यापारियों ने काटा बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली और पानी के लिए अप्सरा रोड में हाहाकार मच गया। पिछले तीन दिन से बिजली-पानी पर्याप्त नहीं मिलने के कारण सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। अप्सरा रोड को बंद करके नारेबाजी की और तथा जल्द से बिजली और पानी रेगुलर उपलब्ध करवाने की मांग की।
विज्ञापन


अप्सरा बाजार एसोसिएशन के बैनर तले सभी व्यापारियों और दुकानदारों ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया। करीब आधा घंटा उन्होंने सड़क बंद करके यातायात बाधित किया, जिस कारण लोगों को खासी दिक्कतों से गुजरना पड़ा।

प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन करके चीफ इंजीनियर के दफ्तर पहुंचकर अपनी मांगें रखीं, चीफ इंजीनियर के आश्वासन देने के बाद ही प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन खत्म किया।
विज्ञापन

जाम से घंटो लोग रहे बेहाल

एसोसिएशन के बैनर तले पचास के करीब दुकानदारों तथा व्यापारियों ने इकट्ठा होकर सरकार के खिलाफ अप्सरा रोड पर प्रदर्शन किया।

पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि इलाके में पिछले तीन-चार दिन से बिजली और पानी की किल्लत चल रही है, जिस कारण उन्हें खासी दिक्कतों से गुजरना पड़ रहा है।

परेशानियों से गुजरने के कारण दुकानदारी भी खासी प्रभावित हो रही है। लोगों ने अप्सरा रोड बंद कर दी और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

आश्‍वासन पर माने व्यापारी

उन्होंने कहा कि जब सरकार लोगों से टैक्स पूरे लेती है तो उन्हें पर्याप्त सुविधाएं मुहैया करवाने में फेल क्यों है। लोगों को परेशानियों से निजात क्यों नहीं दिलाई जा रही है।

प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो भविष्य में उग्र प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें