फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली और सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
protest against pdd and irrigation department - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
परगवाल। परगवाल के मुख्य बाजार में शुक्रवार को ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर बिजली, सिंचाई और सड़क के लिए सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कुछ समय के लिए परगवाल से सुआ नंबर 1 जाने वाले मुख्य मार्ग को बंद कर दिया और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उसके बाद प्रदर्शनकारी नारे लगाते हुए जुलूस की शक्ल में तहसील परिसर में चले गए। वहां पर उन्होंने एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व सरपंच परगवाल रामस्वरूप कर रहे थे। उन्होंने बिजली विभाग पर आरोप लगाया कि विभाग पुराने ढांचे पर काम चला रहा है। इसलिए बिजली आपूर्ति चरमराई हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि परगवाल ग्रिड स्टेशन में जल्दी से जल्दी 6 एमवीए की जगह 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाए, अन्यथा बड़ा आंदोलन करेंगे।
उन्होंने सिंचाई विभाग पर भी क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि सिंचाई विभाग नहरों का पानी अंतिम छोर तक पहुंचाने में नाकाम रहा है। इसके साथ ही सड़क निर्माण में भी सौतेला व्यवहार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सुआ नंबर 1 से परगवाल जाने वाले मुख्य मार्ग की हालत बहुत खस्ता है। तारकोल उखड़ने से हादसों का डर बना रहता है। उन्होंने विभाग पर आरोप लगाया कि टेंडर हो जाने के बावजूद विभाग ने मुख्य मार्ग पर तारकोल नहीं डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें