फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए सड़क जाम कर प्रदर्शन

विज्ञापन
road block over water shortage - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। पंचायत कलीठ के गांव ढांगर में 20 दिन से पानी की सप्लाई नहीं मिलने से शुक्रवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ढागंरी के मेन चौक से कलीठ-अखनूर मुख्य रोड को जाम कर पीएचई विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी पूर्व पंच बलवान सिंह भाऊ, शाम सिंह, रामेश लाल, ममता देवी, चिंता देवी, कुलदीप सिंह तथा सिकंदर सिंह ने बताया कि बीस दिन पहले हमारे घरों में होने वाली मनासी वाला ट्यूबवेल के पानी की सप्लाई बंद हो गई। ट्यूबवेल पर पता करने पर जानकारी हुई कि ट्यूबवेल पर लगा तीन इंच का पंपसेट खराब हो गया है।
अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द पंप सेट को ठीक कर दिया जाएगा। पर आज तक पानी की सप्लाई नहीं मिल रही है। अधिकारी कह रहे हैं कि पंप सेट ठीक कर लगा दिया है। लेकिन जो पंप लगाया है, वह काम नहीं कर रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जो हमारे ट्यूबवेल पर पहले पंप सेट लगा था, वह तीन इंच का था और जो अब लगाया है, वह दो इंच का है। इसलिए वह पानी नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि शनिवार को पंप सेट नहीं बदला तो सोमवार को फिर रोड जाम कर करेंगे। हालांकि ट्यूबवेल के कर्मचारियों ने बताया कि पंप सेट तीन इंच का ही है। लेकिन पानी की सप्लाई पूरी नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

पंप तो हमने कल ही लगा दिया था। लेकिन वे पुराने हैं। इसलिए ठीक से सप्लाई नहीं देता है।
पवन कुमार, जेई, पीएचई विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें