फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद के खिलाफ जताया रोष्ा

Mon, 30 Mar 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
गंदगी की समस्या से जूझ रहे वार्ड सात के लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नगर पालिका से उनकी मांगों को पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन


वार्ड नंबर सात के परेशानी झेल रहे मोहल्ले में अधिकतर भांड समुदाय के लोग रहते हैं। उन्होंने कहा कि वे परेशान तो हैं, लेकिन जिंदगी भर लोगों का दुआ देने वाले अब प्रदर्शन कर किसी को बद्दुआ नहीं दे सकते।

अपने अंदाज में उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो हाजिर है, उस पर मेहर है और जो गैरहाजिर है उस पर कहर है। उन्होंने कहा कि जो काम करता है, उस पर भगवान की मेहर रहती है, जबकि जो लापरवाही बरतता है, उससे भगवान भी नाराज हो उठता है।
विज्ञापन


अपनी मांगों को उजागर करते हुए बाबा स्वर्णदास ने कहा कि सारे शहर की गंदगी उनके मोहल्ले के नजदीक फेंक दी जाती है। यहां के लोग गरीब और मजबूर हैं, जिस वजह से प्रशासन भी उनकी सुध नहीं ले रहा है।
विज्ञापन


हालत यह है कि जरा से बारिश होने पर इलाके में बदबू फैल जाती है। प्रदर्शनकारियों में शामिल साजन कुमार, धर्मवीर, बोबी कुमार, शीता कुमार, स्नेहा देवी, भाषो देवी, गाषो देवी, सीमा देवी आदि ने नगर परिषद के अधिकारियों से इलाके से गंदगी हटवाने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें