फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन, मुट्ठी सड़क बंद की

विज्ञापन
मुट्ठी रोड़ पर सड़क बंद करके नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते रेहड़ी फड़ी वाले और अखनूर रोड पर स
विज्ञापन
-अचानक रेहड़ी व फड़ी हटाए जाने से रोष, नारेबाजी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। मुट्ठी रोड पर शुक्रवार को नगर निगम की अतिक्रमण हटाओ अभियान के खिलाफ स्थानीय रेहड़ी फड़ी वालों ने प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि वे पिछले 20 से 30 साल से वहां काम कर रहे हैं और उन्हें अचानक वहां से हटाया गया है। इन लोगों ने मुख्य अखनूर रोड को बंद करके विरोध जताया जिसके बाद पुलिस अधिकारियों के समझाने पर वे शांत हुए और रास्ता खोला।
विज्ञापन

रेहड़ी फड़ी वालों ने आरोप लगाया कि नगर निगम के कर्मी उनसे दो सौ रुपये ले रहे हैं लेकिन आज अचानक उनकी रेहड़ियां हटा दी गई हैं। कई काउंटर निगम कर्मी साथ में ले गए। मंडी हमारे लिए बनाई गई थी लेकिन वित्तीय स्तर पर मजबूत व्यक्तियों को यह अलाट कर दी गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस बीच अखनूर रोड पर भी निगम वाहनों ने अतिक्रमण हटाया। कई लोगों को चेतावनी दी गई कि अगर वे सड़क किनारे अतिक्रमण करेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें