फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मीरां साहिब में बिजली कटौती जारी, विभाग के खिलाफ रोष

Tue, 28 May 2024 06:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली बंद होने पर गर्मी में दिक्कतों का करना पड़ रहा है सामना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मीरां साहिब। क्षेत्र में पिछले कई दिनों से अघोषित कटौती को लेकर ग्रामीणों ने रोष जताते हुए बिजली विभाग से इसका समाधान करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि केवल तार से बिजली की आपूर्ति करने पर जरा सी हवा चलने पर बिजली बंद होने पर गर्मी में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बिजली विभाग की ओर से टेंडर कर लोहे के पोल लगवाए गए पर कई स्थानों पर बिजली की नई केवल तार लटक रही है। पिछले दिनाें गांव कृष्णा नगर में हवा चलने पर केवल तार में आग लगने पर समय रहते एक बडी़ घटना टल गई।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच किशोर कुमार

रात के समय बार-बार बिजली बंद होने पर उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही। केवल तार डालने पर अभी तक मीटर नहीं लगे पर लोगों के घरों में मीटर की कीमत डालकर बिल भेजे जा रहे हैं। राज्य सरकार को पहले बिजली के जर्जर ढांचे को ठीक करवाना चाहिए।
दवेंद्र कुमार
बिजली की अघोषित कटौती के चलते हालत यह है कि लोगों के घरों में पीने के पानी का संकट होने पर दिक्कत आ रही हैं। उन्होंने कहा कि ओवरलोड होने पर बार- बार बिजली बंद होने पर पानी के लिए घरो में लगाई मोर्टार भी नही चल रही। गर्मी में बढ़ोतरी होने पर वोल्टेज भी कम होने पर दिक्कत बनी हुई है।
विज्ञापन

अजय कुमार
ग्रिड स्टेशन में लगा 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर जलने पर दिक्कत आ रही है। इसके स्थान पर नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने का कार्य चल रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि सोमवार रात तक इसे लगाए जाने का कार्य पूरा होने पर सुचारू रूप से बिजली की आपूर्ति होगी।
मनीर खान, जेई बिजली विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें