फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: संपत्ति कर के फैसले को वापस नहीं लिया तो उतरेंगे सड़कों पर

Mon, 27 Feb 2023 01:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आरएस पुरा। रोशनी एक्ट के अंतर्गत लोगों को मिले जमीन का मिला मालिकाना हक के बावजूद बुलडोजर चला बेघर किया जा रहा है। वहीं, संपत्ति कर लगा कर लोगों पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। अगर सरकार ने संपत्ति कर के फैसले को वापस नहीं लिया तो डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएगी। यह चेतावनी पार्टी के साउथ जोन प्रभारी एवं पूर्व मंत्री चौधरी गारु राम ने प्रेसवार्ता कर दी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में एलजी प्रशासन की ओर से लगाए गए संपत्ति कर व सरकारी जमीन से कब्जे हटाने के फैसले से लोगों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी के चेयरमैन गुलाम नबी आजाद ने साफ किया है कि जब तक प्रदेश में विधानसभा चुनाव नहीं होते तब तक संपत्ति कर नहीं लगाया जा सकता है। केंद्र सरकार ने पहले अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद अन्य राज्यों के लोगों यहां रोजगार देकर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को कमजोर किया है। आज युवाओं को नौकरियां नहीं मिल रही हैं। इस दौरान पार्टी के जम्मू सेंट्रल जोन के उप प्रधान अशोक खजूरिया, सतपाल मांडी, रबेल सिंह व बलकार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें