फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पाकिस्तान से कश्मीर में आतंक फैला रहे दो आतंकवादी आकाओं की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
आतंकियों की संप​त्ति कुर्क करते पुलिस अ​धिकारी। 
विज्ञापन
-कुपवाड़ा के हंदवाड़ा में कार्रवाई, क्रालगुंड थाने में दर्ज थी एफआईआर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस आतंकियों की कमर तोड़ने में जुटी है। पुलिस ने मंगलवार को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में दो आतंकी आकाओं की लाखों की संपत्ति कुर्क की। पाकिस्तान में बैठे ये आतंकी जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दोनों आतंकियों के खिलाफ क्रालगुंड पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज थी। अतिरिक्त सत्र न्यायालय हंदवाड़ा ने इनकी संपत्ति कुर्क करने के आदेश जारी किए थे। इसके बाद पुलिस ने आतंकियों ताहिर अहमद पीर निवासी बदरा बाला और मोहम्मद रमजान गनी निवासी गानापोरा (काजियाबाद) की कुल 3 कनाल, 12 मरला संपत्ति कुर्क की है। प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने जांच कर दोनों फरार आतंकियों की संपत्ति की पहचान की थी। कहा कि प्रदेश में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे आतंकियों व उनके मददगारों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें