फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नशा तस्कर शकीला का तीन मंजिला, सुदेश कुमारी का दो मंजिला घर अटैच

विज्ञापन
राजीव नगर में शकीला के घर के अटैच करने के बाद वहां मौजूद एसपी एवं अन्य कर्मी: स्रोत पुलि
विज्ञापन
राजीव नगर और रेशमघर कालोनी में पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। कुख्यात महिला नशा तस्कर सुदेश कुमारी औरर शकीला की लाखों रुपये की संपत्ति अटैच कर दी गई है। पुलिस ने सोमवार को राजीव नगर और रेशमघर कालोनी में कार्रवाई की। राजीव नगर में शकीला का 45 लाख रुपये का तीन मंजिला घर अटैच किया जबकि सुदेश कुमारी की 30 लाख रुपये वाली आवासीय संपत्ति अटैच की गई।
यह दोनों लंबे समय से नशा तस्करी में संलिप्त हैं। हैरानी की बात तो यह है कि शकीला पेशे से जुराबें बेचने का काम करती है जिसने 45 लाख रुपये का तीन मंजिला घर बना लिया। दोनों पुलिस के राडार पर थीं। शहर के युवाओं को नशा बेच रही थीं। एसपी साउथ अजय शर्मा भारी पुलिस बल के साथ सोमवार को राजीव नगर पहुंचे। यहां शकीला के घर के बाहर अटैच करने का नोटिस चिपका दिया गया। एसपी का कहना है कि राजीव नगर में यह तीसरी संपत्ति अटैच की गई है जो नशा तस्कर से संबंधित है। हम साफ कर देना चाहते हैं कि नशे से बनाई जाने वाली किसी भी तरह की संपत्ति को अटैच करेंगे ताकि तस्करों को यह साफतौर पर पता रहे कि वह युवाओं की जिंदगी खोखला करके अपनी संपत्ति जमा नहीं कर सकते। इसका उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे लोगों पर सख्ती कार्रवाई होगी : एसएसपी
वहीं रेशमघर कालोनी में पुलिस ने सुदेश कुमारी का दो मंजिला घर अटैच किया। बख्शी नगर थाने में सुदेश कुमारी पर तीन केस दर्ज हैं। एसएसपी जम्मू विनोद कुमार का कहना है कि स्पष्ट संदेश है कि पुलिस नशीली दवाओं की तस्करी को बर्दाश्त नहीं करेगी और ऐसी अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। समाज से नशीली दवाओं के खतरे को जड़ से खत्म करने के लिए कोई समझौता नहीं होगा। नशा तस्करी के खिलाफ लड़ाई में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें