जम्मू हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से सब जजों से पदोन्नत होकर सेशन जज बने एससी कट्टल, जतिंदर सिंह जंबाल, वीरेंद्र सिंह बाहु, खलील अहमद चौधरी, राजीव गुप्ता और चैन लाल बावोरिया को हाईकोर्ट ज्वाइन करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
रजिस्ट्रार जनरल कनीज फातिमा की ओर से जारी आदेश संख्या 1784-एलडी (ए) आफ 2015 दिनांक 11 जून 2015 के तहत सब जजों सी कट्टल, जतिंदर सिंह जंबाल, वीरेंद्र सिंह बाहु और खलील अहमद चौधरी को खाली पड़े पदों पर जिला सत्र न्यायाधीश अथवा सब जजों राजीव गुप्ता और चैन लाल बावोरिया को अस्थायी रूप से जिला सत्र न्यायाधीश नियुक्त किए जाने के चलते जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट में उनके स्थायी स्थानांतरण आदेश जारी होने तक उनके मौजूदा कार्यालयों में ज्वाइन करने को कहा गया है।
इसके साथ ही नए पदोन्नत हुए सेशन जजों को (खलील चौधरी के अलावा) संबंधित मुख्यालय में उपलब्ध सबसे वरिष्ठ ज्यूडिशियल अधिकारी को चार्ज देने के भी निर्देश जारी किए गए हैं।
सीपीसी हाईकोर्ट खलील चौधरी को फुल कोर्ट की ओर से स्थानांतरण आदेश जारी होने तक चार्ज संभालने के निर्देश जारी किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि इन सब जजों के सेशन जज (जिला जज) पदोन्नत होने के साथ ही जम्मू, श्रीनगर, पुलवामा, डोडा और कुलगाम में चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (सीजेएम) के पद खाली पड़े हैं।