फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बडगाम में सैनिक कॉलोनी के लिए भूमि चिह्नित करने की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कश्मीर में सैनिक कॉलोनी के लिए बडगाम में 200 कनाल जमीन सरकार की ओर से चिह्नित किए जाने की मंगलवार को चर्चा रही। हालांकि, सरकार की ओर से इस आशय की पुष्टि नहीं की गई है। कहा जा रहा है कि इस कॉलोनी में केवल केंद्र शासित प्रदेश के सेवानिवृत्त सुरक्षा बलों के कर्मियों को आवासीय सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके साथ मर चुके कर्मचारियों की विधवाओं और परिवार के सदस्यों को भी इसमें सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

चर्चा है कि सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन ने जमीन चिह्नित कर इसे जिला सैनिक कल्याण अधिकारी के पास भेजा था, जिसे सैनिक कल्याण अधिकारी ने सैनिक कालोनी के लिए मुफीद बताया है। बताते हैं कि कश्मीर घाटी में लगभग 8000 पूर्व सैनिक रहते हैं। इनमें कई गुरेज और तंगधार जैसे दूरदराज इलाके में रहते हैं। वह अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए श्रीनगर और आस पास के इलाके में आवासीय सुविधा चाहते हैं। पहले भी इस कॉलोनी की कवायद शुरू की गई थी, लेकिन विरोध के चलते यह प्रस्ताव ठंडे बस्ते में चला गया था। जम्मू में इस प्रकार की तीन कॉलोनियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें